क्यों जेक फ्रेजर-मैकगर्क नहीं लौट रहे वापस, दिल्ली कैपिटल्स का दुखा दिल, कोच ने दी सफाई

AdminUncategorized2 weeks ago32 Views

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के लिए आईपीएल 2025 कुछ खास नहीं रहा। मैकगर्क दिल्ली के लिए इस सीजन बुरी तरह से फेल हुए। वहीं अब धर्मशाला घटना के बाद मैकगर्क ने टीम से जुड़ने के लिए मना कर दिया है। मैकगर्क के कोच शैनन यंग ने इसकी जानकारी देते हुए पूरी वजह भी बताई। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को साइन कर लिया है।

जेक फ्रेजर मैकगर्क उन खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। फ्रेंचाइजी ने मैकगर्क को रिटेंशन में 9 करोड़ रुपए दिए थे। वहीं अब जब टीम को मुश्किल समय में उनकी जरूरत है तो इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पीठ दिखा दी। मैकगर्क के कोच शैनन यंग ने बताया कि धर्मशाला घटना के बाद वह परेशान हो गया। इसलिए मैकगर्क वापस नहीं आना चाहता है।

शैनन यंग ने की दिल्ली कैपिटल्स की तारीफ
मैकगर्क के कोच ने की दिल्ली कैपिटल्स की तारीफ करते हुए कहा कि, दिल्ली कैपिटल्स के स्टाफ और पूरी टीम ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने हमारी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। अनिश्चितता के समय में उन्होंने बहुत मदद की, लेकिन मैकगर्क के लिए यह सब बहुत ही अजीब था। वह अभी युवा है। इस कारण वह चीजों को नहीं समझ पा रहा है।’

शैनन यंग ने कहा, ‘वह बहुत ज्यादा घबरा गया था। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि वह टीम में सबसे सबसे छोटा है। खेल से एक दिन पहले भी वह थोड़ा असहज था। फिर जब हमें वहां से निकाला गया और हम दिल्ली वापस आए तो वह और भी परेशान हो गया। उसकी हालत ठीक नहीं थी। मैं बहुत खुश हूं कि मैं वहां था और मैंने उसे संभाला। एक 50 साल के आदमी के लिए भी यह सब संभालना मुश्किल था, तो उस बच्चे के लिए कितना मुश्किल होगा।’

जितेंद्र कुमार

लेखक के बारे में

जितेंद्र कुमार

2016 में एबीपी न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। करिश्माई सफर इंडिया टीवी से होता हुआ नवभारत ऑनलाइन तक पहुंचा है। खेल के मोमेंट्स के धागे खोलने में महारत हासिल है। कोहली का बल्ला चूक सकता है, लेकिन यहां खबरों का अंबार लगता रहता है।… और पढ़ें

Read More

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Recent Comments

No comments to show.

Stay Informed With the Latest & Most Important News

I consent to receive newsletter via email. For further information, please review our Privacy Policy

Advertisement

Loading Next Post...
Follow
Sign In/Sign Up Sidebar Search Trending 0 Cart
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...

Cart
Cart updating

ShopYour cart is currently is empty. You could visit our shop and start shopping.