गुजरात की विसवादर सीट पर गोपाल इटालिया आगे, बीजेपी पीछे, जानें लेटेस्ट अपडेट

IO_AdminUncategorized15 hours ago5 Views

Gujarat Visavadar By Election Result 2025: गुजरात के जूनागढ़ विधानसभा सीट के लिए मतों की गितनी जारी है। इस सीट पर 19 जून को वोट डाले गए थे। 2022 के चुनावों में इस सीट पर आप ने जीत हासिल की थी। आप के विधायक के बीजेपी में जाने से यह सीट रिक्त हुई थी। पूर्व में इस सीट से केशुभाई पटेल विधायक रह चुके हैं।

visavadar election result 2025
विसावदर विधानसभा सीट चुनाव परिणाम 2025 (फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)

Gujarat Visavadar By Election Result 2025 Live: गुजरात के जूनागढ़ जिले की विसावदर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) को जीत मिली है। आप के कैंडिडेट गोपाल इटालिया ने बीजेपी के उम्मीदवार किरीट पटेल को बड़ी शिकस्त दी है। 19 जून को विसावदर में मेहसाणा की कडी सीट के साथ वोट डाले गए थे। इसके बाद दो मतदान केंद्रों पर रीपोलिंग भी हुई थी। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने गोपाल इटालिया और बीजेपी ने किरीट पटेल को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस नितिन रणपारिया पर दांव खेला है। विसावदर सीट पर कुल 21 राउंड है। विसावदर सीट पर तीन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के साथ कुल 16 कैंडिडेट चुनाव के मैदान में हैं।

विसावदर विधानसभा उप चुनाव रिजल्ट-2024: कौन जीता-कौन हारा?

क्र. सं. प्रत्याशी का नाम पार्टी वोट
1 गोपाल इटालिया आप 75906 (17581 वोटों से जीत)
2 किरीट पटेल बीजेपी 58325
3 नितिन रणपारिया कांग्रेस 5491

2022 के विधानसभा चुनाव का परिणाम
जूनागढ़ में आने वाली इस सीट पर गुजरात विधानसभा चुनावों में आप को जीत मिली थी। इससे पहले के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। बीजेपी इस सीट पर 18 साल से नहीं जीती है। यह सीट पाटीदार बाहुल्य सीट है। यहां पर किसानों की समस्याएं चुनावों में प्रमुख मुद्दा रही हैं। उपचुनाव में भी किसानों के मुद्दे और विसावदर का पिछड़ापन और यहां की समस्याएं केंद्र में रही थीं। 2007 के चुनावाें में बीजेपी के कनु भलाला जीते थे। इसके बाद अगले चुनावों में यह सीट गुजरात परिवर्तन पार्टी के पक्ष में गई थी। पूर्व सीएम केशुभाई पटेल विजयी हुए थे। उनके निधन पर यहां उप चुनाव हुआ था। इसमें कांग्रेस के हर्षद रीबडिया जीते थे। उन्होंने 2017 में कब्जा बरकरार रखा था। 2022 में आप के भूपत भायाणी विजयी हुए थे। तब वह 7,063 वोटों से जीते थे। उन्होंने कांग्रेस से बीजेपी में गए हर्षद रीबडिया को हराया था।

अचलेंद्र कटियार

लेखक के बारे में

अचलेंद्र कटियार

अचलेंद्र कटियार ने जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से पढ़ाई की है। इसके बाद मेरठ, कानपुर और दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम किया। जून, 2020 से गुजरात की राजनीति और संस्कृति को समझने के लिए सक्रिय हैं।… और पढ़ें

रेकमेंडेड खबरें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Read More

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Recent Comments

No comments to show.

Stay Informed With the Latest & Most Important News

I consent to receive newsletter via email. For further information, please review our Privacy Policy

Advertisement

Loading Next Post...
Follow
Sign In/Sign Up Sidebar Search Trending 0 Cart
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...

Cart
Cart updating

ShopYour cart is currently is empty. You could visit our shop and start shopping.