IO_AdminUncategorized2 months ago18 Views

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने परमाणु हमला करने में सक्षम लड़ाकू विमान वाले चौथे एयरबेस की योजनाबद्ध शुरुआत की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि र्वी फ्रांस में लक्सेउइल एयर बेस को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम राफेल लड़ाकू विमानों की मेजबानी के लिए तैयार किया गया है। इससे चर्चा शुरू हो गई है कि फ्रांस को आखिर किस बात का डर सता रहा है। फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य होने के अलावा यूरोप का दूसरा परमाणु शक्ति संपन्न देश है। फ्रांस नाटो का भी सदस्य है और पूरे यूरोप की सबसे ताकतवर सेना भी रखता है।

फ्रांस को किस बात का है डर

दरअसल, फ्रांस को डर है कि यूक्रेन युद्ध के कारण यूरोप की शांति न भंग हो जाए। उसे डर सता रहा है कि यूक्रेन में जीत हासिल करने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूरोप का रुख कर सकते हैं और उनके निशाने पर फ्रांस हो सकता है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूरोप को लेकर रुख को लेकर भी फ्रांस परेशान है। उसने कई दूसरे सहयोगी यूरोपीय देशों को अपनी न्यूक्लियर अंब्रेला का कवरेज देने पर सहमति भी जताई है, जिसमें जर्मनी और पोलैंड शामिल हैं। इसका मतलब, अगर इन देशों पर रूस परमाणु हमला करता है तो फ्रांस भी अपने परमाणु हथियारों को इन देशों को उपलब्ध करा सकता है।

कब तक आएगा पहला राफेल लड़ाकू विमान

फ्रांसीसी एयरबेस वाले क्षेत्र के सीनेटर सेड्रिक पेरिन ने पुष्टि की कि पहला राफेल स्क्वाड्रन 2032 में लक्सेउइल में उतरेगा और उसके अगले वर्ष ऑपरेशन शुरू कर देगा। इसके बाद 2036 में दूसरा ऑपरेशनल स्क्वाड्रन तैनात किया जाएगा होगा। वर्तमान में केवल सेंट-डिज़ियर, इस्ट्रेस और एवॉर्ड में ही लड़ाकू विमानों को लैस करने के लिए परमाणु-सशस्त्र मिसाइलों के लिए सुरक्षित हथियार भंडारण सुविधाएं हैं। हालांकि, एक सवाल का जवाब मिलना बाकी है कि क्या लक्सेउइल में स्थित 40 परमाणु हमला करने वाले राफेल को फ्रांस के मौजूदा 40 परमाणु हमला करने वाले लड़ाकू विमानों के अलावा कमीशन किया जाएगा, या उन्हीं को भेजा जाना है।

दोगुने होंगे परमाणु हमला करने वाले लड़ाकू विमान

नए एयरबेस के लिए योजनाओं की घोषणा से यह संभावना बढ़ गई है कि फ्रांस अपने परमाणु-सक्षम हवाई बेड़े को प्रभावी रूप से दोगुना कर सकता है। फ्रांस के पास जमीन से या सतह पर स्थित जहाजों से प्रक्षेपित की जाने वाली क्रूज या बैलिस्टिक मिसाइलों का अभाव है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। इससे लड़ाकू विमानों का उपयोग करके परमाणु हमला करने की क्षमता विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाती है।

क्या यूरोप की रक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस द्वारा अपनी आक्रामक परमाणु क्षमताओं में किया गया निवेश ऐसे समय में बढ़ा है, जब यूरोपीय देशों को अपने सामूहिक सुरक्षा हितों के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता पर बढ़ती अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। फरवरी में फ्रांस सरकार द्वारा जर्मनी में परमाणु हथियार से लैस राफेल लड़ाकू विमानों की तैनाती के विकल्पों पर विचार करने की खबर आई थी, जिसके बाद जर्मनी के भावी चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने अपने ब्रिटिश और फ्रांसीसी सहयोगियों से यूरोपीय “परमाणु साझाकरण या कम से कम परमाणु सुरक्षा” के बारे में बातचीत करने का आह्वान किया था।

फ्रांस के परमाणु हथियार अहम क्यों हैं

फ्रांस एकमात्र यूरोपीय देश है जिसके पास स्वतंत्र हवाई परमाणु हमला करने की क्षमता है। क्योंकि, यूनाइटेड किंगडम पूरी तरह से अपने रणनीतिक पनडुब्बी-आधारित परमाणु शस्त्रागार पर निर्भर है। जबकि, नीदरलैंड, बेल्जियम, इटली, जर्मनी और तुर्की परमाणु साझाकरण समझौतों के तहत अपने क्षेत्रों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर संग्रहीत अमेरिकी B61 वारहेड पर निर्भर हैं।

प्रियेश मिश्र

लेखक के बारे में

प्रियेश मिश्र

नवभारत टाइम्स डिजिटल में डिजिटल कंटेंट राइटर। पत्रकारिता में दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला जैसी संस्थाओं के बाद टाइम्स इंटरनेट तक 5 साल का सफर जो इंदौर से शुरू होकर एनसीआर तक पहुंचा है पर दिल गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर और गोरक्षनाथ की धरती गोरखपुर में बसता है। देश-विदेश, अंतरराष्ट्रीय राजनीति/कूटनीति और रक्षा क्षेत्र में खास रुचि। डिजिटल माध्यम के नए प्रयोगों में दिलचस्पी के साथ सीखने की सतत इच्छा।… और पढ़ें

Read More

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Recent Comments

No comments to show.

Stay Informed With the Latest & Most Important News

I consent to receive newsletter via email. For further information, please review our Privacy Policy

Advertisement

Loading Next Post...
Follow
Sign In/Sign Up Sidebar Search Trending 0 Cart
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...

Cart
Cart updating

ShopYour cart is currently is empty. You could visit our shop and start shopping.