चीन के दम पर उछलता है पाकिस्तान, 80 फीसदी हथियारों की सप्लाई करता है ड्रैगन, देखिए लिस्ट

IO_AdminUncategorized1 week ago25 Views

नई दिल्ली: 2010 तक अमेरिका पाकिस्तान में सबसे ज्यादा हथियार सप्लाई करता था। लेकिन पाकिस्तान द्वारा अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क को समर्थन देने और आतंकवादियों को पनाह देने से नाराज होकर अमेरिका ने 2016 तक हथियारों की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी। इस बीच, चीन ने यह कमी पूरी की और अब वह पाकिस्तान को 80% से ज्यादा हथियार सप्लाई करता है। 2014 से 2024 तक पाकिस्तान ने चीन से 9 अरब डॉलर के हथियार खरीदे।

पाकिस्तान की थल सेना

चीन के हथियारों ने पाकिस्तान की थल सेना को आधुनिक बनाया है। बजट की कमी और पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद, चीन ने पाकिस्तान को एडवांस हथियार दिए, जैसे टैंक, तोपें और हवाई रक्षा प्रणालियां।

chaina weapon

वीटी-4 टैंक (हैदर)

  • क्या है: तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक, जो भारत के टी-90 और अर्जुन टैंकों का मुकाबला कर सकता है।
  • कितने: 176
  • कीमत: 85.9 करोड़ डॉलर
  • कब हुआ सौदा: 2018 में
  • कब शामिल हुआ: 2020 में
  • महत्व: यह टैंक चीन-पाकिस्तान के गहरे सैन्य सहयोग को दर्शाता है। इससे पाकिस्तान अपने अल-खालिद टैंकों को भी अपग्रेड कर रहा है।

एसएच-15 तोप

  • क्या है: ट्रक पर लगी 155 मिमी की तोप, जो 50 किमी तक मार कर सकती है।
  • कितने: 236
  • कीमत: 50 करोड़ डॉलर
  • कब हुआ सौदा: 2019 में
  • शामिल: 2022 में
  • महत्व: यह भारत की के-9 वज्र तोपों का जवाब है और पाकिस्तान की तोपखाने को आधुनिक बनाता है।

एलवाई-80 एयर डिफेंस सिस्टम

  • क्या है: मध्यम दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम, जो 40 किमी तक विमानों और मिसाइलों को रोक सकती है।
  • कितने: 9
  • कीमत: 59.9 करोड़ डॉलर
  • कब हुआ सौदा: 2013-2015 में
  • शामिल: 2017 में
  • महत्व: यह सिस्टम भारत की हवाई रक्षा तकनीक से अंतर को कम करती है।

pak army

पाकिस्तान की वायु सेना

चीन ने 2014 से 2024 तक पाकिस्तान की वायु सेना को भी मजबूत किया। पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद, पाकिस्तान ने आधुनिक लड़ाकू विमान, ड्रोन और रक्षा प्रणालियां हासिल कीं।

जेएफ-17 थंडर

  • क्या है: पाकिस्तान और चीन ने मिलकर बनाया। ब्लॉक III में उन्नत रडार और लंबी दूरी की मिसाइलें हैं।
  • कब हुआ शामिल: 2022 में
  • महत्व: यह दोनों देशों के गहरे सहयोग का प्रतीक है।

जे-10सी फायरबर्ड

  • क्या है: 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान, जो भारत के राफेल का मुकाबला कर सकता है।
  • कितने: 25
  • कीमत: 100-150 करोड़ डॉलर
  • कब हुआ सौदा: 2021 में
  • कब हुआ शामिल: 2022 में
  • महत्व: यह विमान पाकिस्तान को केवल चीन से ही मिल सकता था।

Pak AirForce

लंबी दूरी की हवाई रक्षा (एचक्यू-9)

  • क्या है: बड़े शहरों और महत्वपूर्ण ठिकानों की रक्षा के लिए मिसाइल प्रणाली।
  • कब हुआ शामिल: 2021-2022 में
  • महत्व: यह पाकिस्तान की हवाई रक्षा को मजबूत करता है।

ड्रोन (यूसीएवी)

  • क्या है: सीएच-4 और विंग लूंग II ड्रोन, जो जासूसी और हमले के लिए हैं।
  • कितने: 15 सीएच-4, 48 विंग लूंग II
  • कब हुआ शामिल: 2021 से
  • महत्व: यह चीन के उन्नत तकनीकी प्रभाव को दर्शाता है।

कराकोरम ईगल (जेडडीके-03)

  • क्या है: हवाई निगरानी और युद्ध प्रबंधन प्रणाली।
  • कितने: 4
  • कीमत: 27.8 करोड़ डॉलर
  • कब हुआ सौदा: 2008 में
  • कब हुआ शामिल: 2015 में
  • महत्व: इसने चीन की जटिल हथियार प्रणालियों की विश्वसनीयता को स्थापित किया।

पाकिस्तान की नौसेना

चीन ने पाकिस्तान की नौसेना को भी मजबूत किया, जो भारत की तुलना में कमजोर थी। नए जहाजों और पनडुब्बियों ने पाकिस्तान को अरब सागर और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे की सुरक्षा में मदद की।

Pak navy

हंगोर-क्लास पनडुब्बी

  • क्या है: उन्नत पनडुब्बियां, जो लंबे समय तक पानी के नीचे रह सकती हैं।
  • कितने: 8
  • कीमत: 400-500 करोड़ डॉलर
  • कब हुआ सौदा: 2016 में
  • कब हुआ शामिल: 2023-2028
  • महत्व: यह हिंद महासागर में चीन के प्रभाव को बढ़ाता है।

तुगरिल-क्लास फ्रिगेट

  • क्या है: उन्नत युद्धपोत, जिनमें मिसाइलें और सेंसर हैं।
  • कितने: 4
  • कब हुआ सौदा: 2017-2018 में
  • कब हुआ शामिल: 2021-2023
  • महत्व: कोविड के दौरान भी समय पर डिलीवरी ने चीन की विश्वसनीयता दिखाई।

अजमत-क्लास मिसाइल बोट

  • क्या है: तटीय इलाकों में हमले के लिए तेज नावें।
  • कितने: 4
  • कीमत: 20 करोड़ डॉलर
  • शामिल: 2012-2022
  • महत्व: इसने पाकिस्तान को स्थानीय जहाज निर्माण में मदद की।

चीन के हथियारों ने पाकिस्तान की सेना को आधुनिक और मजबूत बनाया है। यह दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य और रणनीतिक सहयोग को दर्शाता है।

अनुभव शाक्य

लेखक के बारे में

अनुभव शाक्य

2021 में IIMC से पत्रकारिता की पढ़ाई करके ज़ी न्यूज से पत्रकारिता में एंट्री की। यूपी के एटा में जन्म लिया लेकिन पढ़ाई-लिखाई अलीगढ़ में हुई। करीब डेढ़ साल वहां देश-दुनिया की खबरें लिखने के बाद अब नवभारत टाइम्स में न्यूज टीम में काम कर रहे हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी और फीचर में रुचि रखने के साथ-साथ लिखने पढ़ने के शौकीन हैं। फिल्में और वेबसीरीज देखना खूब भाता है। अपने अंदाज में लिखना और बात करना पसंद है।… और पढ़ें

Read More

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Recent Comments

No comments to show.

Stay Informed With the Latest & Most Important News

I consent to receive newsletter via email. For further information, please review our Privacy Policy

Advertisement

Loading Next Post...
Follow
Sign In/Sign Up Sidebar Search Trending 0 Cart
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...

Cart
Cart updating

ShopYour cart is currently is empty. You could visit our shop and start shopping.